लाइव न्यूज़ :

गोवा बाढ़: करीब एक हजार मकान क्षतिग्रस्त, सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:05 IST

Open in App

पणजी, 23 जुलाई गोवा में भारी बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद आई बाढ़ से संबंधित घटना में एक महिला की मौत हो गई और करीब 1,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सैंकड़ों लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। यह बाढ़ राज्य में पिछले 40 साल में आई प्रलयकारी बाढ़ में एक है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बाढ़ से सत्तारी और बिचोलिम, पोंडा, धारबंदोरा, बारडेज और पेरनम तालुका बुरी तरह से प्रभावित हैं जबकि अन्य इलाकों में भी इससे क्षति हुई है।

उन्होंने बताया कि धारबंदोरा में एक महिला की मौत की सूचना मिली है लेकिन इसकी वास्तविक वजह की पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बचाव एवं राहत अभियानों पर निगरानी के लिए दोपहर में बिचोलिम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों को अस्थायी शिविरों में बदल दिया गया है ताकि बाढ़ प्रभावित लोग वहां शरण ले सकें। सावंत ने कहा, ‘‘ यह 1982 के बाद से आई भीषण बाढ़ में एक है। करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुक़सान पहुंचा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और उन्होंने विभिन्न इलाकों में बाढ़ में फंसे कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट