लाइव न्यूज़ :

गोवा बाढ़: लगभग एक हजार मकान क्षतिग्रस्त, सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:57 IST

Open in App

पणजी, 23 जुलाई गोवा में भारी बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद आई बाढ़ से संबंधित घटना में एक महिला की मौत हो गई और लगभग 1,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सैंकड़ों लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। यह बाढ़ राज्य में पिछले 40 साल में आई प्रलयकारी बाढ़ में एक है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बाढ़ से सत्तारी और बिचोलिम, पोंडा, धारबंदोरा, बारडेज और पेरनम तालुका बुरी तरह से प्रभावित हैं जबकि अन्य इलाकों में भी इससे क्षति हुई है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात की। सांवत ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फोन कर लगातार बारिश से गोवा में बनी बाढ़ की स्थिति के दौरान लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राज्य को पूरा सहयोग और सहायता देने का आश्वासन दिया।’’

सांवत ने संवाददाताओं को बताया कि धारबंदोरा में एक महिला की मौत की सूचना मिली है लेकिन इसकी वास्तविक वजह की पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बचाव एवं राहत अभियानों पर निगरानी के लिए दोपहर में बिचोलिम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों को अस्थायी शिविरों में बदल दिया गया है ताकि बाढ़ प्रभावित लोग वहां शरण ले सकें। सावंत ने कहा, ‘‘ यह 1982 के बाद से आई भीषण बाढ़ में एक है। करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुक़सान पहुंचा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और उन्होंने विभिन्न इलाकों में बाढ़ में फंसे कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos