लाइव न्यूज़ :

गोवाः स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों ने भूख हड़ताल खत्म की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:46 IST

Open in App

पणजी, 28 जनवरी गोवा में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों ने प्रदेश भाजपा प्रमुख के आश्वासन के बाद बृहस्पतिवार को अपनी छह दिवसीय भूख हड़ताल खत्म कर ली।

प्रदेश भाजपा प्रमुख सदानंद तनवडे ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।

पुर्तगाल के शासन से गोवा को मुक्त कराने की लड़ाई लड़ने वाले कई लोगों के परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी की मांग को लेकर 22 जनवरी से पणजी के आज़ाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे।

राज्य विधानसमा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था और कहा था कि मुद्दा 31 मार्च तक हल कर दिया जाएगा।

तनवडे भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से मिलने के लिए आज़ाद मैदान गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार अपने आश्वासन पर कायम रहेगी जिसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल खत्म कर दी।

सदन में बुधवार को हुई चर्चा के मुताबिक, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के 250 सदस्यों को अभी नौकरी नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि गोवा मानव संसाधन विकास निगम के जरिए नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू