लाइव न्यूज़ :

अगर एक गुजराती पूरे देश में जा सकता है तो एक बंगाली में क्यों नहीं: ममता बनर्जी

By विशाल कुमार | Updated: December 15, 2021 12:24 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे बताया गया कि मैं बंगाली हूं। फिर वह क्या हैं? वह गुजराती हैं? क्या हमने कहा है कि वह गुजराती हैं इसलिए यहां नहीं आ सकते? एक बंगाली राष्ट्रगान लिख सकता है लेकिन एक बंगाली गोवा नहीं आ सकता?

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने कहा कि एक बंगाली राष्ट्रगान लिख सकता है लेकिन एक बंगाली गोवा नहीं आ सकता?उन्होंने कहा कि देश का नेता वही होता है जो सबको साथ लेकर चलता है।उन्होंने कहा कि टीएमसी गोवा में अपने नेताओं को रिमोट कंट्रोल करने के लिए नहीं आई है।

पणजी: मंगलवार को उत्तरी गोवा के असोनोरा में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि अगर एक गुजराती पूरे देश में जा सकता है, तो एक बंगाली क्यों नहीं?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बनर्जी ने कहा कि मुझे बताया गया कि मैं बंगाली हूं। फिर वह क्या हैं? वह गुजराती हैं? क्या हमने कहा है कि वह गुजराती हैं इसलिए यहां नहीं आ सकते? एक बंगाली राष्ट्रगान लिख सकता है लेकिन एक बंगाली गोवा नहीं आ सकता? हम सभी गांधी जी का सम्मान करते हैं। क्या हमने कभी यह सवाल किया है कि गांधीजी बंगाली हैं या गैर-बंगाली या गोवा के या यूपी से? देश का नेता वही होता है जो सबको साथ लेकर चलता है।

बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी के गोवा की राजनीति में प्रवेश पर अन्य दलों ने सवाल उठाया. हालांकि, उन्होंने कहा कि टीएमसी गोवा में अपने नेताओं को रिमोट कंट्रोल करने के लिए नहीं आई है बल्कि उनका समर्थन करने के लिए आई है। ये लोग क्या देश का नेता बनेगा? गोवा गुजरात से चलाता है। गोवा गुजरात या दिल्ली से नहीं चलाया जाएगा। गोवा की जनता चलाएगी गोवा।

गोवा में अपने गठबंधन महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ पहली संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए  बनर्जी ने कहा कि गोवा में उनका संयुक्त परिवार भाजपा का असली विकल्प है।

पणजी में अपनी रैली में, बनर्जी ने यह भी कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना की जांच के लिए नियुक्त एसआईटी ने कहा कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश थी।

उन्होंने कहा कि क्या यूपी के मुख्यमंत्री को इस्तीफा नहीं देना चाहिए? क्या गृहमंत्री को इस्तीफा नहीं देना चाहिए? क्या प्रधानमंत्री को इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए?

टॅग्स :ममता बनर्जीगोवाविधानसभा चुनावटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां