लाइव न्यूज़ :

गोवा : पणजी नगर निगम, 11 नगरपालिका परिषदों के लिए 20 मार्च को होंगे चुनाव

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:16 IST

Open in App

पणजी, 22 फरवरी गोवा में 11 नगरपालिका परिषदों और पणजी नगर निगम के लिए 20 मार्च को चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सी आर गर्ग ने यहां पत्रकारों को बताया कि चुनाव के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 11 नगरपालिका परिषदों और पणजी शहर के नगर निगम के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

गर्ग ने बताया कि कोविड-19 से पीड़ित लोगों को शाम में चार से पांच बजे के बीच मतदान की इजाजत होगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में हाल में आयोजित जिला पंचायत चुनावों में भी यही प्रक्रिया अपनायी गयी थी।

गोवा में 13 नगरपालिका परिषद और एक नगर निगम है।

गर्ग ने बताया कि जिन जगहों पर चुनाव होने हैं, वहां सोमवार से आचार संहिता लागू हो गयी।

उन्होंने कहा कि संखलिम नगरपालिका परिषद के वार्ड नवेलिम (दक्षिण गोवा) जिला पंचायत क्षेत्र और विभिन्न ग्राम पंचायतों के 22 वार्ड के लिए भी 20 मार्च को उपचुनाव होंगे।

उन्होंने बताया कि विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी जिसका चुनाव के दौरान सभी लोगों को पालन करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 संबंधी किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए मैं लोगों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं।’’

गर्ग ने बताया कि 25 फरवरी से चार मार्च के बीच नामांकन पत्र स्वीकार किये जाएंगे और छह मार्च को उनकी जांच होगी। मतगणना 22 मार्च को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो