लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव: आप ने महिलाओं का पारिश्रमिक बढ़ाने व वित्तीय मदद देने का वादा किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:35 IST

Open in App

पणजी, पांच दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को घोषणा की कि यदि वह गोवा के आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता में आई तो सरकार प्रायोजित योजना के तहत राज्य में महिलाओं को दिये जाने वाले पारिश्रमिक में वृद्धि करेगी। साथ ही पार्टी ने इसके तहत नहीं आने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का भी वादा किया।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण गोवा के नावेलिम विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया, ''यह न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में सबसे बड़ा व सबसे महत्वपूर्ण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होने जा रहा है।''

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त कर राज्य सरकार इसका वित्तपोषण करेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी गोवा में सत्ता में आती है तो राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित 'गृह आधार योजना' के तहत महिलाओं को दिये जाने वाले 1,500 रुपये के मौजूदा पारिश्रमिक को बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया जाएगा, जबकि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र की अन्य महिलाएं, जो इस योजना के दायरे में नहीं आतीं उन्हें भी प्रति माह 1,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के लिये सशक्त महसूस करने के लिए वित्तीय स्थिरता सबसे महत्वपूर्ण है।

केजरीवाल ने कहा कि गोवा में ऐसी योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''राज्य का बजट 22,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से लगभग 20 प्रतिशत यानी 4,400 करोड़ रुपये भ्रष्टाचार में चला जाता है। हम इन योजनाओं के लिये धन मुहैया कराने के वास्ते इस पैसे को सिस्टम में डालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू