लाइव न्यूज़ :

Goa Elections 2022: भाजपा को बड़ा झटका, माइकल लोबो ने मंत्रिपद और पार्टी से इस्तीफा दिया, कहा- लोग भाजपा के शासन से नाखुश

By विशाल कुमार | Updated: January 10, 2022 13:22 IST

कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर माइकल लोबो ने कहा कि उनकी अन्य राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि लोग तटीय राज्य में भाजपा के शासन से नाखुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाइकल लोबो का इस्तीफा अगले महीने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है।लोबो ने कहा कि उनकी अन्य राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है।गोवा विधानसभा की सभी 40 सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को होंगे।

पणजी:गोवा के मंत्री एवं भाजपा के विधायक माइकल लोबो ने प्रमोद सावंत नीत मंत्रिमंडल के साथ ही विधानसभा के सदस्य के तौर पर भी सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा अगले महीने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है।

अब तक, केलनगुटे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे लोबो ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) एवं गोवा विधानसभा के अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा है।

राज्य अपशिष्ट प्रबंधन विभाग का प्रभार संभाल रहे लोबो ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने दोनों पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं देखूंगा कि आगे मुझे क्या कदम उठाने हैं। मैंने भाजपा से भी इस्तीफा दे दिया है।”

कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर लोबो ने कहा कि उनकी अन्य राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि लोग तटीय राज्य में भाजपा के शासन से नाखुश हैं।

उन्होंने कहा, “मतदाताओं ने मुझे बताया कि भाजपा अब आम लोगों की पार्टी नहीं रही।” उन्होंने यह भी दावा किया कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के मन में पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने की भावना है।

भारत के निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि गोवा विधानसभा की सभी 40 सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को होंगे। गोवा के सियासी घमासान में इस बार मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी), आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) मुख्य राजनीतिक दलों के बीच है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवाविधानसभा चुनावBJPप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया