Goa Election Results 2022: बीजेपी 18, कांग्रेस 11 और आप दो सीट पर आगे, ममता बनर्जी का खाता नहीं खुला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 11:30 IST2022-03-10T11:29:11+5:302022-03-10T11:30:23+5:30

Goa Election Results 2022: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और आम आदमी पार्टी (आप) एक-2 सीट पर आगे चल रही हैं।

Goa Election Results 2022 BJP 18 inches closer halfway mark congess 11 aap 2 tmc 0 cm mamata | Goa Election Results 2022: बीजेपी 18, कांग्रेस 11 और आप दो सीट पर आगे, ममता बनर्जी का खाता नहीं खुला

Goa Election Results 2022: बीजेपी 18, कांग्रेस 11 और आप दो सीट पर आगे, ममता बनर्जी का खाता नहीं खुला

Highlightsअधिकारियों ने यह जानकारी दी।14 फरवरी को हुए चुनाव में डाले गए मतों की गणना जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की होड़ में जुटी है।

Goa Election Results 2022: गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा 18, जबकि विपक्षी कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के उपलब्ध रुझानों में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और आम आदमी पार्टी (आप) एक-2 सीट पर आगे चल रही हैं।

वेबसाइट के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सावंत शुरुआती रुझानों में राज्य की सांखली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश संगलानी से पीछे चल रहे हैं। वेबसाइट के मुताबिक, संगलानी सांखली में सावंत पर 317 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को हुए चुनाव में डाले गए मतों की गणना जारी है।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की होड़ में जुटी है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस पूर्ण बहुमत की उम्मीद कर रही है, ताकि 2017 के घटनाक्रम की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, पर भाजपा ने अन्य दलों के साथ गठबंधन कर उसे सरकार बनाने से वंचित कर दिया था।

Web Title: Goa Election Results 2022 BJP 18 inches closer halfway mark congess 11 aap 2 tmc 0 cm mamata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे