लाइव न्यूज़ :

Goa Election 2022: गोवा की जनता से बोले केजरीवाल, '5 साल हमें भी देकर देख लो, काम नहीं किया तो उखाड़कर फेंकना'

By रुस्तम राणा | Updated: December 21, 2021 20:53 IST

रविंद केजरीवाल ने कहा, गोवा के लोग बहुत अच्छे हैं पर यहां के राजनेता बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा, यहां 27 साल कांग्रेस, 15 साल बीजेपी, 15 साल एमजीपी ने राज किया। दिल्ली में हमने 5 साल में चमत्कार कर दिया। इन लोगों ने 60 साल तक पैसा लूटने के अलावा कुछ नहीं किया।

Open in App

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां अपना प्रचार-प्रसार करने में लगी हैं। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए गोवा पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, गोवा के लोग बहुत अच्छे हैं पर यहां के राजनेता बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा, यहां 27 साल कांग्रेस, 15 साल बीजेपी, 15 साल एमजीपी ने राज किया। दिल्ली में हमने 5 साल में चमत्कार कर दिया। इन लोगों ने 60 साल तक पैसा लूटने के अलावा कुछ नहीं किया।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि 15 साल आप ने एमजीपी को मौका दिया, 27 साल कांग्रेस को और 15 साल भाजपा को दिया। 5 साल हमें भी देकर देख लो। अगर हम 5 साल में काम ना करें तो हमें उखाड़ कर फेंक देना। मैं दोबारा वोट मांगने के लिए आपके पास फिर नहीं आऊंगा। 

केजरीवाल ने ये भी कहा कि गोवा एक प्रथम श्रेणी का राज्य है जिसमें बिल्कुल तीसरे दर्जे के राजनेता हैं। मुझे लगता है कि गोवा बेहतर राजनेताओं का हकदार है। पिछले 60 सालों में इन पार्टियों ने आपको भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया? हमारी पार्टी गोवा में पहली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी। 

उन्‍होंने कहा क‍ि दिल्ली में लोगों को मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलती है। आप दिल्ली में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से पूछें और अगर वे इनकार करते हैं तो मुझे वोट न दें... हम युवाओं को नौकरी देंगे और जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी, हम हर महीने 3000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देंगे। 

इससे पहले उन्होंने यह भी ऐलान किया था कि उनकी सरकार बनने पर 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह नकद सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि गोवा में विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने शेष हैं। आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 40 विधानसभा सीट में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया