लाइव न्यूज़ :

गोवा : 18,000 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए आठ अस्पताल चिह्नित

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:17 IST

Open in App

पणजी,10 जनवरी गोवा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के पहले चरण में आठ अस्पताल चिह्नित किए हैं जिनमें 18,000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य प्रतिरक्षण (इम्यूनाइजेशन) अधिकारी डॉ. राजेन्द्र बोर्कार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक दिन में इन सभी आठ प्रतिष्ठानों में 100-100 टीके लगाए जाएंगे, जिसके लिए प्रत्येक दिन 800 टीकों की आवश्यकता होगी।

उन्होंने बताया,‘‘ राज्य सरकार ने पांच सरकारी अस्पताल और तीन निजी अस्पतालों को चुना है जहां स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।’’

चुने गए सरकारी अस्पताल हैं- गोवा मेडिकल कॉलेज (पणजी के निकट) होस्पीसियो अस्पताल, एसीलो अस्पताल, चिकालिम स्वास्थ्य केन्द्र और उप जिला अस्पताल।

इस कार्य के लिए जिन निजी अस्पतालों का चयन किया गया है वे हैं -- मणिपाल अस्पताल (पणजी के पास), हेल्थवे अस्पताल (पुरानी गोवा) और विक्टर अस्पताल (मारगाव)।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव अमित सतीजा की अगुवाई में प्रतिरक्षण के लिए राज्य कार्य बल ने 18,000 स्वास्थ्यकर्मियों को चुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं