Goa: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 में से 8 विधायक बीजेपी में होंगे शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने दी जानकारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2022 12:21 IST2022-09-14T11:01:32+5:302022-09-14T12:21:55+5:30

गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं। गोवा में फरवरी 2022 में चुनाव हुआ था। बीजेपी गठबंधन ने 25 सीट पर कब्जा किया था।

Goa Eight Congress MLAs to join BJP, says state party chief Sadanand Shet Tanavade | Goa: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 में से 8 विधायक बीजेपी में होंगे शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने दी जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित गोवा के आठ कांग्रेस विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। (photo-ani)

Highlights गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं।प्रमोद सावंत ने दूसरी बार सरकार बनाई है।साल 2019 में भी इसी प्रकार कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

पणजीः गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित गोवा के आठ कांग्रेस विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सदानंद शेत तनावड़े ने पुष्टि की है। कांग्रेस के पास इस समय सदन में 11 विधायक हैं।

गोवा में फरवरी 2022 में चुनाव हुआ था। बीजेपी गठबंधन ने 25 सीट पर कब्जा किया था। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सदानंद शेत तनावड़े ने कहा कि गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें कथित तौर पर विधायक दल का भाजपा में विलय करने का संकल्प लिया गया।

अध्यक्ष के कक्ष की घेराबंदी कर दी गई और मीडिया कर्मियों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। साल 2019 में भी इसी प्रकार कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। मार्च में सरकार गठन के बाद यह दूसरा मौका है, जब कांग्रेस में बगावत हो गई है। जुलाई में 11 विधायक में से 5 ने विद्रोह किया था। हालांकि कांग्रेस ने उस रोक दिया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राज्य भाजपा प्रमुख सदानंद शेत तनवड़े ने दावा किया है कि आठ विधायक पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस द्वारा दलबदल की कोशिश को टालने के महज दो महीने बाद 11 में से आठ विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिले हैं, जिससे नई अटकलों को बल मिला है। अभी यहां पर भाजपा की सरकार है। प्रमोद सावंत ने दूसरी बार सरकार बनाई है।

Web Title: Goa Eight Congress MLAs to join BJP, says state party chief Sadanand Shet Tanavade

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे