गोवा जिला पंचायत चुनावों के परिणाम मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाते हैं: नड्डा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:25 IST2020-12-14T20:25:49+5:302020-12-14T20:25:49+5:30

Goa district panchayat elections results reflect public confidence in Modi's leadership: Nadda | गोवा जिला पंचायत चुनावों के परिणाम मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाते हैं: नड्डा

गोवा जिला पंचायत चुनावों के परिणाम मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाते हैं: नड्डा

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि गोवा के जिला पंचायत चुनावों के परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों पर किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के भरोसे को दर्शाते हैं।

गोवा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत चुनावों में 49 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में सिर्फ चार सीटें आईं।

राज्य में 48 जिला पंचायत क्षेत्रों में 50 सीटें हैं लेकिन एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने के कारण चुनाव नहीं हुआ था। इन सीटों के लिये 12 दिसंबर को मतदान हुआ था।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे और प्रदेश इकाई को गोवा जिला पंचायत चुनावों में शानदार जीत के लिए ढेर सारी बधाई। ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों पर किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के भरोसे को दर्शाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Goa district panchayat elections results reflect public confidence in Modi's leadership: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे