लाइव न्यूज़ :

गोवा कांग्रेस ने टीएमसी, प्रशांत किशोर के आईपीएसी पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:14 IST

Open in App

पणजी, 22 नवंबर कांग्रेस की गोवा इकाई ने इस तटीय राज्य में भाजपा पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाया और आरोप लगाया कि टीएमसी का एजेंडा राज्य में सत्तारूढ़ दल की मदद करना हो सकता है।

गोवा में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है और इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। इससे भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की योजना में मुश्किल आ सकती है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने यह भी आरोप लगाया कि हो सकता है कि आईपीएसी गोवा में बनर्जी को ‘‘धोखा’’ दे रही हो। आईपीएसी एक चुनाव सलाहकार कंपनी है, जिससे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर जुड़े हुए हैं।

राव ने दक्षिण गोवा के क्यूपेम में पत्रकारों से बात करते हुए सवाल किया, ‘‘टीएमसी का एजेंडा भाजपा की मदद करना है। वे अन्य सभी पार्टियों को कमजोर करना चाहते हैं और कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं। वे भाजपा को निशाना क्यों नहीं बना सकते? उन्हें संसाधन कौन मुहैया करा रहा है, पैसा कहां से आ रहा है।’’

राव ने दावा किया, ‘‘आईपीएसी चलाने वाले लोगों का अलग एजेंडा हो सकता है। वे बनर्जी को धोखा भी दे सकते हैं। मुझे नहीं पता कि बनर्जी यह सब जानती हैं या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए