लाइव न्यूज़ :

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल पर भाजपा सांसद की टिप्पणी को ‘गटर वाली सोच’ बताया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:09 IST

Open in App

पणजी, 31 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या के कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दिये गये एक बयान को कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने ‘गटर वाली सोच’ करार दिया। एक दिन पहले सूर्या ने दावा किया था कि राहुल गोवा इसलिए आ रहे हैं क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण थाइलैंड पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहा।

चोडनकर ने ट्वीट किया, ‘‘प्रमोद सावंत को थाइलैंड का मुख्यमंत्री होने का ऐहसास कराने की कोशिश में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपनी गटर वाली सोच के साथ गोवा की तुलना थाइलैंड से की है और इस तरह महिलाओं और उन लोगों का अपमान किया है जिन्होंने राज्य के सम्मान को ऊंचा रखा है। हम गोवा के इस चरित्र हनन की कड़ी निंदा करते हैं।’’

सूर्या ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि राहुल गांधी ‘राजनीतिक पर्यटन’ के तहत यहां छुट्टी मनाने आ रहे हैं क्योंकि थाइलैंड महामारी की वजह से पिछले डेढ़ साल से पर्यटकों के लिए बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल