लाइव न्यूज़ :

गोवा कांग्रेस के अल्पसंख्यक इकाई के प्रमुख ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:29 IST

Open in App

पणजी, 15 नवम्बर गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक इकाई के प्रमुख उरफान मुल्ला ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मुल्ला ने आरोप लगाया कि राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच एकता का अभाव है और किसी को भी अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों की परवाह नहीं है।

मुल्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा कि वह पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है, ‘‘मैं पार्टी के कामकाज से खुश नहीं हूं क्योंकि वरिष्ठ नेताओं में एकता नहीं है, जो केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए लड़ते हैं। किसी को भी पार्टी और अल्पसंख्यकों द्वारा सामना किये जा रहे मुद्दों की परवाह नहीं है। हम केवल वोट बैंक की तरह हैं।’’

मुल्ला ने आरोप लगाया कि राज्य में पार्टी में दिशा, विचारधारा और सबसे महत्वपूर्ण नेतृत्व की कमी है।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा में पार्टी के पुराने नेताओं ने पार्टी को कुछ नहीं दिया और फैसले लेने में बुरी तरह विफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह