लाइव न्यूज़ :

गोवा कांग्रेस ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रमुख को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:14 IST

Open in App

पणजी, 17 नवंबर गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) ने मंगलवार को अपने प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष उर्फान मुल्ला को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की घोषणा की।

यह कदम मुल्ला द्वारा जीपीसीसी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और उसके प्रवक्ता के रूप में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद उठाया गया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच एकता की कमी और अल्पसंख्यक समुदायों के सामने आने वाले मुद्दों की अनदेखी किये जाने का आरोप लगाया था ।

मुल्ला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने वाले पत्र में जीपीसीसी महासचिव सुभाष फलदेसाई ने मीडिया के सामने मुल्ला के बयानों की निंदा की थी, जहां उन्होंने पार्टी की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जाहिर की थी।

मुल्ला को लिखे पत्र में कहा गया,"आपने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का अनादर किया है, जो आपकी ओर से गंभीर अनुशासनहीनता है। आपकी इस तरह की कार्रवाई से स्पष्ट रूप से इस बात का पता चलता है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।”

इस्तीफे में मुल्ला ने आरोप लगाया था कि पार्टी के पास राज्य में दिशा, विचारधारा और सबसे महत्वपूर्ण नेतृत्व की कमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह