लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से 19 दिसंबर तक टीकाकरण पूरा करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:17 IST

Open in App

पणजी, सात दिसंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगों से कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर न घबराने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार की योजना तटीय राज्य के मुक्ति दिवस यानी 19 दिसंबर तक सभी पात्र नागरिकों का कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण करने की है।

उल्लेखनीय है कि दो रूसी नागरिकों सहित पांच लोग मर्चेंट नेवी के जहाज से होकर गोवा पहुंचे थे, जिन्हें कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद अलग-थलग कर दिया गया है। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि और उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं ताकि ओमीक्रोन स्वरूप की उपस्थिति का पता लगाया जा सके।

सावंत ने सोमवार को देर शाम में संवाददाताओं से कहा, “ओमीक्रोन से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें ओमीक्रोन संदिग्ध मत कहिए। हमने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उनके नमूने भेजे हैं।”

उन्होंने कहा कि राज्य ने अपने नागरिकों के, कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण में तेजी का रुख अपनाया है। उनके अनुसार, 11.5 लाख की पात्र आबादी में से 1.20 लाख से अधिक लोगों को अब भी टीके की दूसरी खुराक लेनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं उन सभी से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं ताकि 19 दिसंबर तक राज्य पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हासिल कर ले।”

गोवा ने इस साल सितंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं