लाइव न्यूज़ :

...तो इसलिए हटाए गए गोवा के उपमुख्यमंत्री धवलीकर, सीएम प्रमोद सावंत ने बताई वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2019 16:46 IST

धवलीकर एमजीपी के एकमात्र विधायक थे, जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे। धवलीकर ने बीजेपी के इस कदम को ''चौकीदारों की डकैती'' करार दिया।

Open in App

गोवा के उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेता सुदीन धवलीकर को प्रमोद सावंत की अगुवाई वाले कैबिनेट से 27 मार्च को हटा दिया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री ने इसपर कहा कि सुदीन धवलीकर गठबंधन के खिलाफ जा रहे थे। प्रमोद सावंत ने यह भी कहा है, ''मैंने सुदीन धवलीकर को कैबिनेट से हटा दिया है। रिक्त सीट को भरने का निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।''

न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को हटाए जाने पर गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'वह गठबंधन के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे, हमने सुदीन के भाई दीपक से विनती की कि वो शिरोदा उप चुनाव न लड़ें लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने यह फैसला लिया।'

धवलीकर ने बीजेपी के इस कदम को ‘चौकीदारों की डकैती’बताया है

धवलीकर एमजीपी के एकमात्र विधायक थे, जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे। धवलीकर ने बीजेपी के इस कदम को ''चौकीदारों की डकैती'' करार दिया। सावंत ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के नाम संबोधित पत्र में धवलीकर को हटाए जाने की सूचना दी।

धवलीकर ने कहा, 'जिस तरह से चौकीदारों ने एमजीपी पर आधी रात को डकैती की, लोग उसे देखकर हैरान हैं। लोग देख रहे हैं और वे तय करेंगे कि आगे क्या करना है।' उन्होंने दावा किया कि एमजीपी लोगों का संगठन है और इस प्रकार के कदमों से वह खत्म नहीं होगी।'

धवलीकर को परिवहन एवं लोक कल्याण मंत्रालय सौंपे गए थे जिनका कार्यभार अब स्वयं सावंत संभालेंगे। इस समय नयी दिल्ली में मौजूद राज्यपाल सिन्हा ने अपना दौरा समय से पूर्व समाप्त कर दिया और वह धवलीकर का स्थान लेने वाले नए मंत्री को शपथ ग्रहण कराने के लिए बुधवार की शाम को गोवा पहुंचेंगी। हालांकि एमजीपी के तीसरे विधायक सुदीन धवलीकर के इस पर हस्ताक्षर नहीं हैं।

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया