लाइव न्यूज़ :

गोवा: टीकाकरण अभियान के दौरान क्लर्क ने महिला पर की टिप्पणी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:33 IST

Open in App

पणजी, 13 फरवरी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान कथित तौर पर एक महिला स्वयंसेवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक कर्मचारी के विरुद्ध गोवा सरकार प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर गोवा के मापुसा शहर में हुई घटना के बाद क्लर्क को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

राणे ने कहा कि सरकार ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “मापुसा में कोविड टीकाकरण के दौरान एलडीसी द्वारा एक महिला स्वयंसेवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की घटना मेरी जानकारी में आई है। मैंने स्वास्थ्य सचिव से इस मामले को कलक्टर तक ले जाने के बारे में बात की है।”

राणे ने कहा, “आरोपी को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है। उसके विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सरकार में किसी के द्वारा किया गया इस प्रकार का बर्ताव सहन नहीं किया जाएगा। दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

मापुसा के पुलिस उपाधीक्षक गजानन प्रभुदेसाई ने कहा कि पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो