लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण फीकी रही गोवा कार्निवल परेड

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:02 IST

Open in App

पणजी, 13 फरवरी गोवा में शनिवार को आयोजित वार्षिक कार्निवल शोभायात्रा (परेड) कोरोना महामारी के कारण फीकी रही। वार्षिक परेड में पहले के मुकाबले न केवल रंगबिरंगी झांकियों की संख्या कम थी, बल्कि लोग भी बेहद कम नजर आए। आमतौर पर परेड के दौरान गोवा में लाखों लोग जुटते हैं।

परेड का नेतृत्व राज्य के पर्यटन विभाग की झांकी ने किया जिस पर मिथकीय चरित्र ‘किंग मोमो’ दर्शाया गया था।

आम तौर पर जहां 30 से 40 झांकी इसमें शामिल होती थीं, वहीं डी बी बंदोडकर रोड पर निकली परेड में केवल 12 झांकियां ही थी।

राज्य के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने परेड का उद्घाटन किया और इस मौके पर पणजी के महापौर उदय मडकईकर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

परेड, तीन किलोमीटर का फासला तय कर गोवा कला अकादमी पर समाप्त हुई।

महामारी को देखते हुए राज्य के पर्यटन विभाग ने इस साल परेड की संख्या सात से घटाकर दो कर दी थी। दूसरी परेड रविवार को मारगाओ शहर में आयोजित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं