लाइव न्यूज़ :

गोवा कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस के 3 बागी विधायकों सहित 4 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 15:55 IST

बीजेपी ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन सदस्यों और एक निर्दलीय सदस्य को मंत्री पद से हटाया था। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने गोवा में जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाया था। राज्य के सियासी समीकरण को समझते हुए जीएफपी ने डिप्टी सीएम और मलाईदार मंत्रालय सहित अपनी शर्तों पर बीजेपी के साथ समर्थन दिया था।

गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। गोवा में कांग्रेस के तीन बागी विधायक  डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। विपक्ष के नेता रहे चंद्रकांत कावलेकर को डिप्टी सीएम बनाया गया है। जेनिफर और फिलिप नेरी रॉड्रिग्ज को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। 

बीजेपी ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन सदस्यों और एक निर्दलीय सदस्य को मंत्री पद से हटाया था। इस संबंध में अधिसूचना दोपहर में जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार चार मंत्रियों- उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।

जेनिफर मोनसेरात पणजी से विधायक अतानासियो मोनसेरात की पत्नी हैं। इससे पहले इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं कि अतानासियो को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। लोबो ने कहा, ‘‘अतानासियो मोनसेरात ने मंत्रिपद लेने से इनकार कर दिया और इसके बजाए उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी पत्नी को मंत्रिमंडल में शामिल करने का अनुरोध किया।’’ 

 गोवा में कांग्रेस के दो-तिहाई (15 में से 10) विधायकों के एक समूह का बुधवार को सत्तारूढ भाजपा में विलय होने की बात कही थी। अब 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 27 विधायक हो गए हैं।

बीजेपी ने गोवा में जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाया था। राज्य के सियासी समीकरण को समझते हुए जीएफपी ने डिप्टी सीएम और मलाईदार मंत्रालय सहित अपनी शर्तों पर बीजेपी के साथ समर्थन दिया था। बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं।

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल