लाइव न्यूज़ :

गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस महाराष्ट्र में सुरंग के भीतर पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:10 IST

Open in App

मुंबई, 26 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गोवा के मडगांव जा रही राजधानी एक्सप्रेस महाराष्ट्र जिले के रत्नागिरी जिले में एक सुरंग में शनिवार तड़के पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन में 309 यात्री सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 02414 मडगांव जा रही थी कि इसी दौरान ट्रेन तड़के करीब सवा चार बजे मुंबई से करीब 325 किलोमीटर दूर करबुडे सुरंग में पटरी से उतर गई। उन्होंने बताया कि एक बड़ा पत्थर पटरियों पर गिर गया था, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतरी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र में उक्षी और भोके स्टेशन के बीच स्थित करबुडे सुरंग में राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन के लोकोमोटिव का अगला पहिया पटरी से उतर गया।’’

दुर्घटनास्थल पर एक रेल रखरखाव वाहन (आरएमवी) पहुंचा और ट्रेन को फिर से पटरी पर लाने के उपकरण के साथ एक दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (एआरएमवी) रत्नागिरी से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण मार्ग पर रेलवे यातायात प्रभावित हुआ लेकिन कुछ घंटों के बाद इसे बहाल कर दिया गया।

कोंकण रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘ट्रेन से 309 लोग यात्रा कर रहे थे।’’ इसमें कहा गया है कि पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत का काम पूरा हो गया है और सुबह 8.18 बजे ट्रैक फिट प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। एक्सप्रेस ट्रेन ने सुबह 9.14 बजे मडगांव की ओर अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

बयान में कहा गया है, ‘‘कोंकण रेल मार्ग पर सुबह 10.27 बजे यातायात बहाल किया गया।’’

मुंबई (महाराष्ट्र) के पास रोहा और मैंगलोर (कर्नाटक) के पास थोकुर के बीच 756 किलोमीटर लंबे मार्ग पर रेल संचालन की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे संभालती है। यह मार्ग तीन राज्यों - महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला हुआ है और इस मार्ग में कई नदियां, घाटियां और पहाड़ पड़ते हैं, जिसके कारण यह चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच