लाइव न्यूज़ :

गोवा बोर्ड की 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की परीक्षा पर दो दिन में होगा निर्णय

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:05 IST

Open in App

पणजी, 23 मई गोवा सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर निर्णय अगले दो दिन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया, जिसमें गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा के अंक शैक्षणिक सत्र 2020-21 में हुई परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे।

सावंत ने कहा, '' एक या दो विषयों में फेल रहने वाले छात्रों को एटीकेटी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। विज्ञान और डिप्लोमा का चयन करने वाले छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसका संचालन गोवा बोर्ड द्वारा किया जाएगा। ऐसे छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा के बारे में 15 दिन पहले ही सूचना दी जाएगी।''

उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर मंगलवार या बुधवार को फैसला लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?