लाइव न्यूज़ :

गोवा भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता दत्ताप्रसाद नाइक को पद से हटाया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 16:18 IST

Open in App

पणजी, पांच मार्च पणजी में नगर निगम चुनाव के पहले गोवा भाजपा ने अपने प्रदेश प्रवक्ता दत्ताप्रसाद नाइक को पद से हटा दिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे ने एक आदेश जारी कर बताया है कि नाइक को पद से मुक्त कर दिया गया है।

नाइक की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है। वहीं, पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि निगम चुनाव के पहले अनुशासनात्मक कदम के तहत उन्हें पद से हटाया गया।

पणजी के नेता नाइक और स्थानीय विधायक अतानासिओ मोन्सेरटे के बीच प्रतिद्वंद्विता रही है। मोन्सेरटे 20 मार्च को पणजी नगर निगम (सीसीपी) के होने वाले चुनाव के लिए एक समिति के प्रमुख हैं।

आदेश में कहा गया, ‘‘दायित्वों में फेर बदल के तहत आपको भारतीय जनता पार्टी, गोवा प्रदेश के प्रवक्ता पद से मुक्त किया जाता है।’’

तानावडे ने बुधवार को मरगाओ शहर में संवाददाताओं से कहा था कि दो से तीन दिनों के भीतर पार्टी असंतोष दूर करेगी। गोवा में 11 नगर परिषदों और सीसीपी का चुनाव इस महीने होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 15 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 December 2025: आज इन राशि के जातकों को होगी आर्थिक तंगी, परिवार में बढ़ेगा क्लेश

पूजा पाठSaptahik Rashifal: आपके भाग्य में सफलता या निराशा, जानें अपना इस सप्ताह का भविष्यफल

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारत अधिक खबरें

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?