कोविड-19 के खिलाफ जंग और टीकाकरण के लिये गोवा भाजपा ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की
By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:24 IST2021-06-29T19:24:40+5:302021-06-29T19:24:40+5:30

कोविड-19 के खिलाफ जंग और टीकाकरण के लिये गोवा भाजपा ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की
पणजी, 29 जून गोवा भाजपा की राज्य कार्यकारिणी समिति ने कोविड-19 स्थिति से निपटने और राज्य की 70 प्रतिशत लाभार्थी आबादी का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिये मंगलवार को प्रमोद सावंत सरकार का आभार व्यक्त किया।
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानावड़े की अध्यक्षता में हुई बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि सोमवार को 7.45 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए।
प्रस्ताव में मुख्यमंत्री के अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कोविड कर्मियों तथा प्रशासनिक कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।