लाइव न्यूज़ :

गोवा में एनडीए को झटका, जीएफपी भाजपा नीत सरकार से अलग, सीएम प्रमोद सावंत पर असर नहीं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2021 17:06 IST

गोवा में विधानसभा चुनाव 2022 में है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। विजय सरदेसाई नीत गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में राजग को मनोहर पार्रिकर की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए समर्थन दिया था।जीएफपी की राज्य कार्यकारी समिति और राजनीतिक मामलों की समिति ने मंगलवार को बैठक की।जुलाई 2019 से गोवा में नेतृत्व ने राज्य की जनता से मुंह फेर लिया है।

पणजीः गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने राज्य की भाजपा नीत सरकार पर ‘गोवा विरोधी नीतियां’ अपनाने का आरोप लगाया और मंगलवार को वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गई।

चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में जीएफपी के तीन विधायक हैं और पार्टी के गठबंधन से अलग होने से प्रमोद सावंत सरकार की स्थिरता पर कोई आंच नहीं आएगी क्योंकि विजय सरदेसाई नीत पार्टी सत्तासीन गठबंधन का हिस्सा नहीं है। जीएफपी ने 2017 में राजग को मनोहर पार्रिकर की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए समर्थन दिया था।

हालांकि पर्रिकर के 2019 में निधन के बाद प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार में जीएफपी के तीन मंत्रियों को स्थान नहीं मिलने से पर्टियों के बीच संबंध थोड़ा तल्ख हुए थे। जीएफपी की राज्य कार्यकारी समिति और राजनीतिक मामलों की समिति ने मंगलवार को बैठक की। इसके बाद जीएफपी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर राजग से अलग होने के पार्टी के निर्णय के बारे में सूचना दी।

सरदेसाई ने पत्र में कहा,‘‘ मैं आपको गोवा फॉरवर्ड पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से औपचारिक रूप से अलग होने की सूचना देने के लिए पत्र लिख रहा हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि राजग के साथ हमारे संबंध जुलाई 2019 में ही समाप्त हो गए थे ,पुन:विचार की कोई गुजाइश नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में भाजपा ने गोवा विधानसभा के सत्रों में लगातार ‘गोवा विरोधी नीतियां’ पेश की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि जुलाई 2019 से गोवा में नेतृत्व ने राज्य की जनता से मुंह फेर लिया है,जो चहुंमुखी विकास की आस उनसे लगा कर बैठी थी। पत्र में कहा गया कि पार्टी गोवा की संस्कृति, लोगों और विरासत की रक्षा करने के लिए लगातार काम करने के वास्ते प्रतिबद्ध है। 

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे