लाइव न्यूज़ :

बिहार में राजग के प्रदर्शन पर गोवा के भाजपा नेताअें ने खुशी जाहिर की

By भाषा | Updated: November 11, 2020 11:53 IST

Open in App

पणजी, 11 नवम्बर बिहार में एक बार फिर सत्तारूढ़ राजग के सरकार बनाने की तैयारी के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित गोवा के अन्य भाजपा नेताओं ने पार्टी को बधाई दी।

सावंत ने ट्विटर पर लिखा कि राजग ने बिहार में ‘‘बड़ी जीत’’ हासिल की है।

सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘ बिहार के लोगों ने (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में एक बार फिर अपना विश्वास दिखाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और समर्पण का फल मिला। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी को बिहार चुनाव में राजग की बड़ी जीत की शुभकामनाएं देता हूं।’’

राज्य में पार्टी के प्रमुख सदानंद तनावड़े ने ट्वीट किया, ‘‘ बिहार के लोगों ने अपनी सरकार चुन ली है। नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी, जे.पी. नड्डा जी, संजय जायसवाल जी और भाजपा की पूरी टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं। आइए, हम सब बिहार में मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करें। भाजपा की गोवा इकाई की ओर से शुभकामनाएं।’’

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए जद (यू) नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह