लाइव न्यूज़ :

गोवा कोविड-19 संबंधी दो महत्वपूर्ण जांच मुफ्त में कराने की सुविधा मुहैया कराने वाला पहला राज्य बना

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:57 IST

Open in App

पणजी, 12 अप्रैल गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को कहा कि गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने कोविड​​-19 मरीजों की संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए समय पर चिकित्सकीय कदम उठाये जाने के वास्ते दो महत्वपूर्ण जांच मुफ्त में कराने की सुविधा दी है।

मंत्री ने राज्य में कोविड​​-19 स्थिति की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक की अध्यक्षता की। गोवा में वर्तमान में उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 4,500 से अधिक है।

राणे ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा देश का पहला राज्य है जिसने जीएमसी (गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में मुफ्त में डी-डिमर और इंटरल्युकिन 6 जांच की पेशकश की है। ये जांच कोविड-19 रोगी की निगरानी में उपयोगी होंगे और इससे उनके लिए समय पर चिकित्सकीय कदम उठाने में मदद मिलेगी।’’

राणे ने यह भी कहा कि उन्होंने दक्षिण गोवा जिला अस्पताल (एसजीडीएच) में व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जीएमसीएच के डीन शिवानंद बांदेकर के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन को रेमेडिसविर का पर्याप्त भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण एजेंसियों को एंटी-वायरल दवा की 5,000 खुराक का भंडार रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां