लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर गोवा ने ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर पाबंदी लगाई

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:21 IST

Open in App

पणजी, 17 अप्रैल गोवा सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शनिवार को ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर रोक लगाने की घोषणा की और उद्योगों के लिये रखे गए इस जीवन रक्षक गैस के स्टॉक को स्वास्थ्य सेवाओं को देने का आदेश दिया ।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह आदेश जारी किया। वह राज्य के उद्योग मंत्री भी हैं।

मंत्री ने कहा, ''गोवा में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। लिहाजा, ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगाई जाती है।''

राणे ने कहा कि उद्योगों के लिये रखी गई ऑक्सीजन को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा अन्य कोविड-19 अस्पतालों समेत स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान किया जाएगा।

इस बीच, राणे ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 अस्पतालों और उपचार केन्द्रों में भोजन की आपूर्ति के लिये निजी कंपनियों की सेवाएं ली हैं।

गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 927 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 65,499 हो गई। इनमें से 868 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,321 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है