लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा अध्यक्ष का विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग संबंधी याचिका पर 20अप्रैल को फैसला: न्यायालय को बताया गया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली,छह अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को गोवा विधानसभा के अध्यक्ष से दस विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली कांग्रेस नेता की याचिका पर 20 अप्रैल को फैसला सुनाने को कहा है। ये विधायक 2019 को भाजपा में शामिल हो गए थे।

सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे,न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ को बताया कि अध्यक्ष अयोग्य ठहराने संबंधी याचिकाओं पर 20 अप्रैल को फैसला सुनाने पर सहमत हो गए हैं, जिसके बाद पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को निर्धारित कर दी।

न्यायालय ने कहा कि फैसले सुनाने में इतनी देरी नहीं होनी चाहिए और मेहता को बताया कि 24 अप्रैल के बाद इस मामले की सुनवाई ये पीठ नहीं कर सकेगी।

दरअसल प्रधान न्यायाधीश बोबडे 23अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और यह कार्यालय में उनका आखिरी कामकाजी दिन होगा।

पीठ ने कहा,‘‘ इसलिए कृपया करके अध्यक्ष से फैसला सुनाने के लिए कहिए। सॉलिसीटर जनरल होने के नाते आप उन्हें मामले पर फैसला सुनाने को कह सकते हैं अथवा आप चाहते हैं कि मामले पर दोबार पूरी सुनवाई हो।’’

इस पर मेहता ने कहा कि वह निर्देश लेंगे और उन्होंने पीठ से मामले को अगली सुनवाई के लिए 22-23 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध करने को कहा।

कांग्रेस नेता गिरीश चोडनकर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि इससे पूरी कार्यवाही का मखौल उड़ रहा है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने 10 फरवरी को एक बयान दर्ज किया था कि अध्यक्ष 26 फरवरी तक याचिकाओं का निपटारा कर देंगे लेकिन अब तक फैसला सुरक्षित है और कोई निर्णय नहीं सुनाया गया है।

मेहता ने आरंभ में कहा कि उन्होंने निर्देश ले लिए हैं और फैसला 22 अप्रैल को सुनाया जाएगा। इस पर पीठ ने मेहता से अध्यक्ष को फैसला 20 अप्रैल को सुनाने पर एक बार फिर निर्देश लेने को कहा।

मामले की अगली सुनवाई 21अप्रैल को होगी।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता चोडनकर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि जुलाई 2019 में दस विधायकों ने विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का दो तिहाई हिस्सा होने का दावा करते हुए ‘‘ कथित विधायक दल का विलय भाजपा में करने का निर्णय लिया’’ और अध्यक्ष को इस निर्णय से अवगत कराया।

कांग्रेस नेता ने पिछले माह उच्चतम न्यायालय से10विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली अपनी याचिका पर फैसला लेने का निर्देश अध्यक्ष को देने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया