लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनावः 3000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता, सरकारी नौकरी में 80 प्रतिशत कोटा, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2021 13:32 IST

आप ने गोवा में बेरोजगारी की समस्या के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था और लोगों से उन पार्टियों को वोट नहीं देने को कहा था, जो उन्हें नौकरी देने में विफल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आप अपने उम्मीदवार उतारेगी।गोवा विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2022 में है। गोवा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

पणजीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया कि गोवा में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र की नौकरी में 80 प्रतिशत कोटा देंगे।

बेरोजगारों को  3,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। हमारी सरकार यहां बनती है तो 200 यूनिट बिजली फ्री में देंगे। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कई वादों की घोषणा की।  आप नेता केजरीवाल अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी को समर्थन देने के लिए आज गोवा में हैं।

केजरीवाल ने कहा कि युवाओं ने उनसे कहा कि अगर कोई गोवा में सरकारी नौकरी चाहता है, तो उन्हें किसी भी मंत्री, विधायक को जानना होगा। उन्होंने कहा, "गोवा में बिना रिश्वत/सिफारिश के सरकारी नौकरी पाना संभव नहीं है।

हम इसे खत्म कर देंगे। यहां की सरकारी नौकरियों पर गोवा के युवाओं का अधिकार होगा।" "हम गोवा के प्रत्येक घर में एक नियोजित युवा को नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे। उन्हें नौकरी मिलने तक 3,000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। 80% नौकरियां गोवा के युवाओं के लिए आरक्षित होंगी।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyचुनाव आयोगelection commissionकांग्रेसअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos