लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा ने कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वाले लोगों को दीं श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: January 25, 2021 14:35 IST

Open in App

पणजी, 25 जनवरी गोवा विधानसभा में कोविड-19 महामारी की वजह से राज्य में जान गंवाने वाले पीड़ितों को पांच दिवसीय सत्र के दौरान सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक संक्रमण की वजह से 761 लोगों की मौत हो चुकी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बी एस कोश्यारी के अभिभाषण से हुई। इसके बाद विपक्षी पार्टियों के सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा सत्र को छोटा किए जाने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने हाल में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाली कई हस्तियों और लोगों जिक्र किया। सदन ने इसके बाद एक मिनट का मौन रखकर सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विपक्षी पार्टी के कई सदस्य किसी भी तरह का शोर किए बिना खड़े हुए और सत्र छोटा किए जाने के खिलाफ तख्तियां दिखाईं। विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने कहा कि विपक्ष ने लंबे सत्र की मांग रखी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले साल सिर्फ पांच दिन के लिए मिले थे और इस बार सत्र सिर्फ चार दिनों (कामकाजी दिन) के लिए है।’’

दरअसल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अवकाश है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मुद्दें हैं, जिसे सदन में उठाए जाने की जरूरत है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई और राकांपा के विधायक चर्चिल अलेमाओ ने कहा कि ‘गोवा को कोयला प्रबंधन के केंद्र के रूप में बदलने’ जैसे अहम मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए थी।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फ्लेरियो ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर कोयले के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विशेष सत्र बुलाने की अपील की है।

बाद में भाजपा विधायक ग्लेन टिकलो ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया, जिसका भाजपा विधायक दयानंद सोप्ते ने समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया