लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनावः गोवा फॉरवर्ड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष किरन कंडोलकर टीएमसी में शामिल, कांग्रेस, आप और भाजपा में हलचल तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2021 19:54 IST

Goa Assembly Elections: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरो ने कंडोलकर का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा के विधायक रह चुके कंडोलकर 2020 में जीएफपी में शामिल हुये थे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कंडोलकर को अल्डोना सीट से उम्मीदवार बनाया था।

पणजीः गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ संभावित गठजोड़ के मद्देनजर गोवा फॉरवर्ड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष किरन कंडोलकर ने शनिवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरो ने कंडोलकर का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा के विधायक रह चुके कंडोलकर 2020 में जीएफपी में शामिल हुये थे। संयोगवश, पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कंडोलकर को अल्डोना सीट से उम्मीदवार बनाया था।

उन्होंने बताया, ‘‘लेकिन कांग्रेस ने वहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि विजय सरदेसाई की अगुवाई वाली पार्टी को कांग्रेस अंतिम समय में धोखा देगी। मैं महसूस करता हूं कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दल भाजपा को हराने को लेकर गंभीर नहीं हैं।’’

कंडोलकर ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी अथवा अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी को नहीं करा सकते हैं। लेकिन ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में दिखा दिया है कि वह भाजपा से दो-दो हाथ कर सकती हैं और उसे हरा सकती हैं।’’

गोवा में 2017 में हुये विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश की 40 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटों से संतोष करना पड़ा था। हालांकि, भाजपा ने जीएफपी और एमजीपी जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार का गठन कर लिया था।

टॅग्स :गोवाकांग्रेसBJPटीएमसीममता बनर्जीपश्चिम बंगालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित