लाइव न्यूज़ :

गोव विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी से चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 18, 2021 14:53 IST

Open in App

पणजी, 18 दिसंबर कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने शनिवार को राज्य में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जीएफपी ने भाजपा के साथ सत्ता में भागीदारी की थी। लेकिन जुलाई 2019 में पार्टी अध्यक्ष विजय सरदेसाई सहित तीन विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने के बाद समर्थन वापस ले लिया था। तब सरदेसाई प्रमोद सांवत नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और जीएफपी ने गठबंधन किया है।

राव ने कहा, ‘‘ विजय सरदेसाई (जीएफपी अध्यक्ष) ने दिल्ली में हमारे नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस के प्रति यह कहते हुए समर्थन व्यक्त किया कि वह हमारे साथ गोवा में सांप्रदायिक और भ्रष्ट भाजपा सरकार को हराने के लिए काम करना चाहते हैं ताकि गोवा में बदलाव लाया जा सके। हम उनके इस कदम का स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पार्टियों के बीच गोवा में और संवाद हुआ। जो छोटे-मोटे मुद्दे हमारे बीच थे, उन्हें दूर किया गया और हम नयी शुरुआत को देख रहे हैं।’’

राव ने कहा, ‘‘ जो भी पहले हुआ, वह हो चुका। राजनीति में हमेशा दोस्ती, गठबंधन की संभावना होती है और हमे एक दूसरे पर भरोसा और विश्वास है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम चुनाव में साथ जा रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि यह गठबंधन और लोगों को कांग्रेस से जुड़ने को प्रेरित करेगा। मैं निश्चित हूं कि इस चुनाव में लोगों ने भाजपा को खारिज करने का फैसला कर लिया है और वे राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं।’’

राव ने बताया कि सीटों के बंटवारे की विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।

इस मौके पर बोलते हुए सरदेसाई ने कहा कि यह गठबंधन गोवा को ‘निरंकुश’ सरकार से मुक्त कराएगा। उन्होंने कहा, ‘‘गोवा कि मौजूदा सरकार अधिग्रहण और कब्जे की राजनीति में संलिप्त है जो लोकतंत्र को विषैला बना रहा है और गोवा को भाजपा के भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता से दोबारा मुक्त करने के लिए नया आंदोलन शुरू करने की जरूरत है।’’

सरदेसाई ने कहा कि समान विचार वाले लोगों को एक साथ आने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी के आवास पर जो शुरुआत हुई थी उसका समापन इस शानदान दिन से हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों