गोवा विधानसभा चुनावः मडगांव से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम दिगम्बर कामत, कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 16, 2021 20:07 IST2021-12-16T20:06:21+5:302021-12-16T20:07:40+5:30

गोवा विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

Goa Assembly elections 2022 Former CM Digambar Kamat contest Margao Congress announces first list eight candidates  | गोवा विधानसभा चुनावः मडगांव से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम दिगम्बर कामत, कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। 

Highlightsआयोग ने अभी तक अगले साल होने वाले चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। एकता की वकालत करने के लिए कांग्रेस के साथ भी बातचीत कर रही है।कांग्रेस 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने गुरुवार को गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 8 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। चुनाव अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर के साथ होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक अगले साल होने वाले चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी राकांपा का विचार है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के बीच वोटों का विभाजन नहीं होना चाहिए। मलिक ने कहा कि राकांपा गोवा विधानसभा चुनावों और भाजपा विरोधी दलों के बीच एकता की वकालत करने के लिए कांग्रेस के साथ भी बातचीत कर रही है।

2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने में विफल रही। भाजपा, जिसने 13 सीटें जीती थीं। तटीय राज्य में सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन किया।

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामत को मडगांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं। इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। 

Web Title: Goa Assembly elections 2022 Former CM Digambar Kamat contest Margao Congress announces first list eight candidates 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे