लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनावः एक और भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, इस्तीफा देने वाले सातवें MLA

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2021 18:24 IST

Goa Assembly Elections: गोवा में फरवरी, 2022 में चुनाव होने हैं। इस समय गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

Open in App
ठळक मुद्दे तृणमूल ने कहा है कि वह गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर दो रह गई है।दूसरे भाजपा और विधानसभा से इस्तीफा देने वाले सातवें विधायक हैं।

पणजीः वास्को से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कार्लोस अल्मेडा ने मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ दी और चुनाव से पहले गोवा विधानसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।

विधायक ने कहा कि वह इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि उन्हें दाजी साल्कर के नेतृत्व में निर्वाचन क्षेत्र में काम करने के लिए कहा गया था, जिनके खिलाफ उन्होंने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। तटीय राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है।

अल्मेडा हाल के हफ्तों में पार्टी छोड़ने वाले दूसरे भाजपा विधायक और विधानसभा से इस्तीफा देने वाले सातवें विधायक हैं। उनसे पहले लुइज़िन्हो फलेरियो, रवि नाइक, एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको (सभी कांग्रेस से), जयेश सालगांवकर (गोवा फॉरवर्ड पार्टी), रोहन खुंटे (निर्दलीय) और अलीना सल्दान्हा (भाजपा) ने 40 सदस्यीय सदन से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस की गोवा इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। गोवा में अगले साल के शुरु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लौरेंको ने तृणमूल में शामिल होने के लिए कोलकाता जाने से पहले सोमवार को गोवा विधानसभा के साथ-साथ कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।

तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को ट्वीट किया गया, ‘‘आज, कांग्रेस के पूर्व नेता और कर्टोरिम से पूर्व विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी और हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमारे साथ आ गए। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। हम सभी गोवावासियों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे।’’

कर्टोरिम विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे लौरेंको को हाल में गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उनके इस्तीफे के बाद 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर दो रह गई है। गोवा में फरवरी, 2022 में चुनाव होने हैं। इस समय गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। तृणमूल ने घोषणा की है कि वह गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने कई तूफानों, बाढ़ और सुनामी’ का सफलतापूर्वक सामना किया है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे कार्यकर्ताओं के पास ताकत है और वे अवसरवादियों को हराने की काबिलियत रखते हैं। कांग्रेस का लक्ष्य 2022 में यहां सरकार बनाने का है।

मैं गोवा में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’ इस महीने की शुरुआत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने भी कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

टॅग्स :गोवाBJPटीएमसीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल