लाइव न्यूज़ :

गोवा: कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले 10 विधायकों के घर आप के नेताओं ने भेजा केक

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:40 IST

Open in App

पणजी, 10 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा के उन 10 विधायकों को पाला बदलने के दो साल पूरे होने पर शनिवार को केक भेजा जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो ‘मतदाताओं की पीठ में छुरा घोंपा’ । आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने यह जानकारी दी।

इन विधायकों ने 10 जुलाई, 2019 को भाजपा का दामन थाम लिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को 40 सदस्यों वाली विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल गया था।

दिल्ली के कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा, ‘‘ हमारे नेता इन विधायकों के पास इस दिन की याद दिलाने के लिए केक लेकर गए। इन्होंने उन मतदाताओं के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया जो भाजपा को पसंद नहीं करते थे इसलिए उन्होंने इन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुना था।’’

उन्होंने कहा कि गोवा के लोग जानते हैं कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट देना है क्योंकि इस दल के विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ‘लेट्स क्लीन गोवा पॉलिटिक्स’ (गोवा की राजनीति को स्वच्छ करें) को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इसके लिए तैयार की गई वेबसाइट को 70,000 से ज्यादा लोगों ने देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू