लाइव न्यूज़ :

गोवा: तरूण तेजपाल का एक वकील कोरोना वायरस से संक्रमित, मामले पर सुनवाई टली

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:53 IST

Open in App

पणजी, छह दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने सोमवार को तरूण तेजपाल से जुड़े मामले की सुनवाई 12 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। तेजपाल के वकीलों में से एक ने अदालत को बताया था कि उनका एक साथी वकील कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

तेजपाल की ओर से पेश अधिवक्ता रौनक राव ने न्यायमूर्ति रवेती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति एम एस जवालकर की खंडपीठ को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई का एक सहायक वकील कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है। उन्होंने इस आधार पर मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया जिसे अदालत ने मान लिया।

तेजपाल पर आरोप लगे थे कि तहलका पत्रिका के प्रधान संपादक रहने के दौरान उन्होंने नवंबर 2013 में गोवा के एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में अपनी महिला सहयोगी का यौन उत्पीड़न किया था।

इस साल मई में सत्र अदालत ने इस मामले में तेजपाल को बरी कर दिया था। सत्र अदालत के फैसले को गोवा सरकार ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां