लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ भाजपा के कोलकाता कार्यालय के बाहर लगे ‘वापस जाओ’ के पोस्टर

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:01 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जून पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की राज्य इकाई में जारी उठापटक के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर शुक्रवार को ‘वापस जाओ’ के पोस्टर लगे मिले।

सेंट्रल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय और हैस्टिंग स्थित दूसरे अहम भाजपा कार्यालय में लगे पोस्टरों में पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी विजयवर्गीय की तस्वीर है और उन्हें ‘‘सेटिंग मास्टर’’ बताया गया है।

कुछ पोस्टरों में विजयवर्गीय और मुकुल रॉय के गले मिलते वक्त ली गई तस्वीर है, जो करीब साढ़े तीन साल तक भाजपा में रहने के बाद इस महीने के शुरु में तृणमूल कांग्रेस पार्टी में लौट गए। एक समय मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद दूसरे सबसे कद्दावर नेता थे। हालांकि, बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन पोस्टरों को हटा दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ‘‘इसके लिए तृणमूल जिम्मेदार है। वे हमारे बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।’’

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें ‘आधारहीन’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल भाजपा आंतरिक संघर्ष के दौर से गुजर रही है और पुराने नेताओं तथा पार्टी में नए आए लोगों के बीच द्वंद्व चल रहा है। यह घटना उसी का नतीजा है।’’

गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता तथागत रॉय ने पूर्व में सार्वजनिक रूप से, विजयवर्गीय जैसे दूसरे राज्य के नेताओं के अति हस्तक्षेप को विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

माना जाता है कि विजयवर्गीय मुकुल रॉय के करीब थे और वह ही उन्हें पार्टी में लेकर आए। राज्य भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, कई जिला इकाईयों और कई नेताओं ने विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल के प्रभारी पद से हटाने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे