लाइव न्यूज़ :

गो एयर का विमान आपात चिकित्सीय स्थिति में कराची में उतरा

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर रियाद से दिल्ली आ रहे गो एयर के एक विमान को एक यात्री को दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार को आपात चिकित्सीय स्थिति में कराची में उतारा गया। हालांकि बाद में उस यात्री की मौत हो गई।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को लेकर आ रही चार्टड उड़ान जी 8-6658 ने मंगलवार को प्राथमिकता के आधार पर उतरने की अनुमति मांगी और वह जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

उन्होंने बताया कि पुरूष यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। अधिकारी के अनुसार बुधवार तड़के यह विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा और मृत यात्री को राष्ट्रीय राजधानी लाया गया।

बुधवार को एक बयान में गो एयर ने कहा कि यात्रा के दौरान एक सवारी की तबीयत खराब हो जाने पर चिकित्सा आपातस्थिति के चलते विमान को कराची उतारा गया।

बयान के अनुसार विमान के कर्मियों ने तत्काल यात्री पर ध्यान दिया और विमान के कराची हवाई अड्डे पर उतरने से पहले उसे बार बार सीने को दबाकर रक्त परिसंचरण एवं सांस बहाली प्रक्रिया (सीपीआर) और अन्य विधि (एईडी) से गुजारा गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘ (कराची) पहुंचने पर डाक्टरों और विमान कर्मियों के साथ समर्पित मेडिकल सेवा ने यात्री की देखभाल की लेकिन यह पाया गया कि सभी मेडिकल सहायता के बावजूद दुर्भाग्य से तबतक इस यात्री ने दम तोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन