लाइव न्यूज़ :

GOAIR विमानन कंपनी ने मोदी सरकार के समक्ष की विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को ‘घर’ पहुंचाने की पेशकश

By भाषा | Updated: March 28, 2020 20:45 IST

कारखाने आदि बंद होने की वजह से विभिन्न राज्यों में हजारों श्रमिक फंसे हुए हैं और उनके पास आमदनी का भी कोई जरिया नहीं है। ऐसी स्थिति में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन ने कहा कि कोविड-19 की वजह लागू की गई पाबंदी से लाखों प्रवासी श्रमिक सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।गोएयर ने नरेंद्र मोदी सरकार के नागर विमानन मंत्रालय से संपर्क किया है और उन्हें उनके घर के पास पड़ने वाले हवाई अड्डे तक छोड़ने की पेशकश की है।

मुंबई: सस्ती विमानन सेवायें देने वाली कंपनी गोएयर ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घर के नजदीक पड़ने वाले हवाईअड्डों तक पहुंचाने की पेशकश की है। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने इस मुद्दे पर सरकार से संपर्क किया है।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से ट्रेनें और विमान सेवाएं 14 अप्रैल तक बंद हैं। सभी कारखाने आदि बंद होने की वजह से विभिन्न राज्यों में हजारों श्रमिक फंसे हुए हैं और उनके पास आमदनी का भी कोई जरिया नहीं है। ऐसी स्थिति में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। हवाई सेवाएं बंद होने की वजह से सभी घरेलू एयरलाइंस के विमान खड़े हैं।

एयरलाइन ने कहा कि कोविड-19 की वजह लागू की गई पाबंदी से लाखों प्रवासी श्रमिक सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। एयरलाइन ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रमिक अपने बच्चों और परिवार के साथ सैकड़ों किलोमीटर अपने घर की ओर पैदल ही जा रहे हैं। उनकी यह हालत देखने के बाद गोएयर ने नरेंद्र मोदी सरकार के नागर विमानन मंत्रालय से संपर्क किया है और उन्हें उनके घर के पास पड़ने वाले हवाई अड्डे तक छोड़ने की पेशकश की है।

इससे पहले गोएयर ने बृहस्पतिवार को अपने खड़े विमानों के बेड़े और कॉकपिट तथा केबिन क्रू सदस्यों के जरिये आपात सेवाओं के संचालन की पेशकश की थी। गोएयर सात अंतरराष्ट्रीय तथा 27 घरेलू सहित कुल 35 गंतव्यों के लिए परिचालन करती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं