लाइव न्यूज़ :

जीएनसीटीडी अधिनियम बदलाव: आप ने विधानसभा में इसे संविधान की भावना के खिलाफ बताया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 01:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन अधिनियम (जीएनसीटीडी) में हाल में किये गये संशोधन को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसे ‘संविधान की भावना’ के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे चुनी हुई सरकार की ‘शक्तियां’ कम होती हैं। दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन जीएनसीटीडी अधिनियम, 2021 में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन के विषय पर विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने सदन में संशोधन विधेयक की एक प्रति भी फाड़ी। आम आदमी पार्टी ने संशोधन को निरस्त करने की मांग की।

हालांकि, विपक्षी भाजपा ने कहा कि इससे दिल्ली विधानसभा की ‘शक्तियां कम नहीं’ होती हैं।

इस विषय पर बहस के दौरान जवाब देते हुए दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अधिनियम में संशोधन ‘संविधान की भावना’ के ख़िलाफ़ है और इसने चुनी हुई सरकार और विधानसभा की शक्तियां ‘कम’ कीं।

उन्होंने कहा कि इस कदम के सहारे केंद्र सरकार अंग्रेजी राज के समान एक प्रणाली लाना चाहती है, जहां वायसराय ही सरकार चलाते थे। लेकिन जनता सब देख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां