लाइव न्यूज़ :

किशोरी से दुर्व्यवहार के आरोप में जीएमआई का इरोड जिला प्रमुख गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:57 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 19 दिसम्बर गांधीयन मक्काल इयाक्कम के इरोड जिला अध्यक्ष को एक किशोरी से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिव़ार को दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले, पेरियासामी (47) 12 वर्षीय लड़की को अपनी फोटो-कॉपी की दुकान पर ले गया, उसे अपने लैपटॉप पर अश्लील तस्वीरें दिखाईं और उसके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की दुकान से भाग गई और अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता ने चाइल्डलाइन के पास एक शिकायत दी जिसने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने कहा कि पेरियासामी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था जो फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों के बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस बीच, पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार की और कलेक्टर को सौंपकर आरोपी पर गुंडा अधिनियम लगाने की मांग की।

जांच के बाद, कलेक्टर ने शुक्रवार को पेरियासामी के खिलाफ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे एक साल के लिए जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू