लाइव न्यूज़ :

जीएमसी बालयोगी से वाईएसआर रेड्डी : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के कई वीआईपी की मृत्यु

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर लोकसभा के दिवंगत अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी से लेकर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी सहित कई वीआईपी की पिछले कुछ दशक में देश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के नजदीक एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की दुर्घटना में अंतिम बार 22 नवंबर 1963 को मृत्यु हुई थी। लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह, एयर वाईस मार्शल ई. डब्ल्यू. पिंटो, लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह, मेजर जनरल के. एन. डी. नानावती, ब्रिगेडियर एस. आर. ओबेरॉय और फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस. एस. सोढ़ी की जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में चेतक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मृत्यु हो गई थी।

रावत जब लेफ्टिनेंट जनरल थे तो दो फरवरी 2015 को नगालैंड के दीमापुर जिले में रंगापहाड़ के पास चीता हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कई नेता मारे जा चुके हैं।

आंध्रप्रदेश के कुर्नूल से 49 मील दूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में रेड्डी और चार अन्य लोगों की दो सितंबर 2009 को मृत्यु हो गई थी।

आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में तीन मार्च 2002 को बालयोगी की एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य की 30 अप्रैल 2011 को राज्य के पश्चिम कामेंग जिले में उस वक्त हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई जब वे तवांग से ईटानगर जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 31 मार्च 2005 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हरियाणा के कृषि मंत्री और ऊर्जा मंत्री ओ. पी.जिंदल की मृत्यु हो गई थी।

मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री और नौ अन्य की 22 सितंबर 2004 को राज्य की राजधानी से महज 20 किलोमीटर दूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

अरूणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री डेरा नाटुंग की आठ मई 2001 को खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

अरूणाचल प्रदेश में ही 14 नवंबर 1997 को रक्षा राज्यमंत्री एन. वी. एन. सोमू की भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मृत्यु हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो