लाइव न्यूज़ :

पोलियो की तुलना में वैश्विक स्तर पर कोविड-19 का उन्मूलन ज्यादा आसान : अध्ययन

By भाषा | Updated: August 10, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त पोलियो की तुलना में वैश्विक स्तर पर कोविड-19 का उन्मूलन ज्यादा व्यावहारिक है लेकिन चेचक की तुलना में इसे रोक पाना मुश्किल है। ‘बीएमजे ग्लोबल हेल्थ’ जर्नल में मंगलवार को प्रकाशित एक विश्लेषण में यह कहा गया है।

न्यूजीलैंड में ओटागो विश्वविद्यालय, वेलिंगटन के लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उल्लेख किया कि टीकाकरण, सार्वजनिक स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल उपाय और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में वैश्विक रुचि कोविड-19 के उन्मूलन के सभी प्रयासों को संभव बनाते हैं। उन्होंने कहा, हालांकि प्रमुख चुनौती टीकाकरण के व्यापक दायरे को सुनिश्चित करना है जो कोविड-19 बीमारी के कारक सार्स-सीओवी-2 के सभी स्वरूपों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ा सके।

लेखकों ने कोविड-19 उन्मूलन की व्यवहारिकता का आकलन किया और इसे दुनिया भर में शून्य मामला तक लाने के स्थायी उन्मूलन के योग्य बताया। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार तकनीकी, सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक कारकों समेत कई पहलुओं का उपयोग करते हुए इसकी तुलना दो अन्य संक्रामक रोगों चेचक और पोलियो से की जिनके टीके उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि विश्लेषण में औसत अंक चेचक के लिए 2.7, कोविड-19 के लिए 1.6 और पोलियो के लिए 1.5 था। वर्ष 1980 में चेचक के उन्मूलन की घोषणा हुई थी और पोलियो वायरस के तीन स्वरूपों में से दो को विश्व स्तर पर मिटा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब