लाइव न्यूज़ :

ग्लोबल वार्मिंगः विश्व जलवायु विज्ञान में खो रहा विश्वास, भारतीय और बांग्लादेशी सबसे ऊपर

By भाषा | Updated: January 21, 2020 18:25 IST

जलवायु विज्ञान में विश्वास और समाचार तथा समकालिक घटनाओं से अवगत रहने के मामलों में भारतीय और बांग्लादेशी सबसे ऊपर हैं, जबकि रूस और यूक्रेन इन दोनों ही मामलों में काफी पीछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह सर्वेक्षण विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी 50वीं वार्षिक बैठक के दौरान प्रकाशित किया है।2020 में कई क्षेत्रों में लोगों का जलवायु विज्ञान पर विश्वास कम हुआ है।

दुनियाभर में लोग वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी (ग्लोबल वार्मिंग) को लेकर मानव गतिविधियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और जलवायु विज्ञान में उनके विश्वास का स्तर घट रहा है, लेकिन भारतीयों का विश्वास जलवायु विज्ञान पर सबसे ज्यादा है।

यह बात मंगलवार को एक नए सर्वेक्षण में सामने आई। जलवायु विज्ञान में विश्वास और समाचार तथा समकालिक घटनाओं से अवगत रहने के मामलों में भारतीय और बांग्लादेशी सबसे ऊपर हैं, जबकि रूस और यूक्रेन इन दोनों ही मामलों में काफी पीछे हैं।

यह सर्वेक्षण विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी 50वीं वार्षिक बैठक के दौरान प्रकाशित किया है। इसने साथ ही बेहतर जलवायु शिक्षा का आह्वान किया है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि दुनियाभर में लोग ग्लोबल वार्मिंग के लिए मानव गतिविधियों को जिम्मेदार ठहराते हैं और 2020 में कई क्षेत्रों में लोगों का जलवायु विज्ञान पर विश्वास कम हुआ है।

डब्ल्यूईएफ ने कहा कि सर्वेक्षण में सामने आई बातें समाज और पर्यावरण से जुड़े एजेंडों को आगे बढ़ाने के लिए कारोबार, सरकार और नागरिक संस्थाओं से जुड़े लोगों से सामूहिक रुख की तात्कालिक आवश्यकता का आह्वान करती हैं।

सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि विश्व में ज्यादातर लोग मानते हैं कि अमेरिका और दक्षिण एशिया से बाहर शिक्षा को अब भी आधी या कम आबादी के लिए विशेषाधिकार के रूप में देखा जाता है। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि विश्व को तत्काल ऐसी नीतियां और रणनीतियां क्रियान्वित करने की आवश्यकता है जो समाज और पर्यावरण से जुड़े एजेंडा को आगे बढ़ाएं।

यह सर्वेक्षण एसएपी और क्वालट्रिक्स के साथ मिलकर किया गया। इसमें वैश्विक आबादी की लगभग 76 प्रतिशत आबादी वाले 30 देशों के 10,500 से अधिक लोगों को शामिल किया गया। अध्ययन परिणाम दो भागों- ‘अधिक सतत विश्व की ओर’ तथा ‘अधिक समन्वित विश्व की ओर’ में बांटा गया जो इस साल की वार्षिक बैठक का थीम है।

‘अधिक सतत विश्व की ओर’ खंड में पाया गया कि इसमें शामिल आधे से अधिक लोग जलवायु विज्ञान में विश्वास करते हैं। इसमें भारत शीर्ष पर रहा। सर्वेक्षण में शामिल भारतीयों में से 86 प्रतिशत ने कहा कि वे वैज्ञानिकों पर काफी विश्वास करते हैं।

भारत के बाद बांग्लादेश (78 प्रतिशत) और पाकिस्तान (70 प्रतिशत) का स्थान रहा। शीर्ष पांच में चीन और तुर्की भी शामिल रहे। सर्वेक्षण में शामिल इन दोनों देशों के 69-69 प्रतिशत लोगों ने जलवायु विज्ञान पर भरोसा व्यक्त किया।

सर्वेक्षण में शामिल उत्तरी अमेरिका के लोगों के लगभग पांचवें हिस्से ने जलवायु विज्ञान पर ‘‘कम’’ भरोसा जताया या बिलकुल भरोसा नहीं जताया। इनमें 12 प्रतिशत ने कम भरोसा व्यक्त किया और छह प्रतिशत ने बिलकुल भी भरोसा नहीं जताया।

वहीं, दक्षिण एशिया से चार प्रतिशत लोगों ने कम भरोसा जताया और दो प्रतिशत ने कोई भरोसा नहीं जताया। वहीं, सर्वेक्षण के ‘अधिक समन्वित विश्व’ खंड में अधिकतर लोगों ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण एशिया से बाहर ‘‘अच्छी शिक्षा’’ आधी या कम आबादी का विशेषाधिकार है। 

टॅग्स :दिल्लीबांग्लादेशनरेंद्र मोदीरूससंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया