लाइव न्यूज़ :

वैश्विक नेताओं ने किशारों की सेहत पर तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत होने की अपील की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारत समेत विभिन्न देशों की सरकारों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 10 से 19 साल के 1.2 अरब किशोरों की मौजूदा पीढ़ी जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 के कारण जोखिम में है।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक खुले पत्र में सरकारों और स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों ने इन खतरों की रोकथाम के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई की वकालत की है।

इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण, न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री और मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी (पीएमएनसीएच) बोर्ड की अध्यक्ष हेलेन क्लार्क तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रस अधानम घेब्रेयेसस शामिल हैं।

हस्ताक्षर करने वालों में संयुक्त राष्ट्र और उससे संबंधित एजेंसियों, युवा संगठनों, सिविल सोसायटी, शिक्षा क्षेत्र तथा एशिया, अफ्रीका, अमेरिका एवं यूरोप के देशों की सरकारों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

पत्र में 2019 में किशोरों की कुशलता के लिए किये गये कार्रवाई के आह्वान का समर्थन किया गया है जिसमें अभूतपूर्व तरीके से सरकारों, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों और शिक्षण संस्थानों ने किशोरों और नौजवानों के लिए अभूतपूर्व तरीके से मिलकर काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया