लाइव न्यूज़ :

वैश्विक समुदाय को आतंकवाद के प्रायोजक देशों को अलग-थलग करना चाहिए: उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: November 21, 2020 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को वैश्विक समुदाय का आह्वान किया कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों को मिलकर अलग-थलग करें और उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाये जाएं।

आतंकवाद की समस्या पर चिंता जताते हुए नायडू ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक समझौते’ के भारत के काफी समय से लंबित प्रस्ताव को अपनाया जाए।

उप राष्ट्रपति ने लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित एक डिजिटल समारोह में यह बात कही। जिसमें इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को उनके परोपकार कार्यों के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार-2020 प्रदान किया गया।

नायडू ने कहा कि कोई देश आतंकवाद से सुरक्षित नहीं है और अब ठोस कार्रवाई का समय है।

उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र में सुधार की और अधिक समावेशी तथा न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था बनाने की जरूरत है।’’

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए नायडू ने कहा कि वह भारत के महान सपूत थे जो एक साधारण परिवार से प्रधानमंत्री के अहम पद तक पहुंचे और फिर भी सहजता और मानवीय दृष्टिकोण बनाये रखा।

कोरोना वायरस महामारी का जिक्र करते हुए नायडू ने अनेक क्षेत्रों में आगे रहकर काम कर रहे योद्धाओं की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी