लाइव न्यूज़ :

महामारी जैसी चुनौतियों के खिलाफ वैश्विक रूख की जरूरत है : जयशंकर

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि वर्तमान समय का एक विरोधाभास यह है कि जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी के वैश्विक चुनौती होने के बावजूद इनपर प्रतिक्रिया राष्ट्रीय स्वरूप की है ।

जयशंकर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये दुनिया भर में मौजूद क्षमताओं का प्रभावी ढंग से उपयोग करने की जरूरत है ।

इंडिया ग्लोबल फोरम को डिजिटल माध्यम से ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के साथ संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने यह बात कही ।

उन्होंने कहा, ‘‘ वास्तविकता यह है कि कोई भी स्वयं टीका नहीं बना सकता है । अगर दुनिया साथ आए तब हम टीके के उत्पादन को काफी बढ़ा सकते हैं । ’’

उल्लेखनीय है कि आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और महामारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिये भारत लगातार एकजुट वैश्विक पहल की मांग करता रहा है ।

जयशंकर ने कहा, ‘‘ हमारे समय का एक विरोधाभास यह है कि वास्तविक समस्या वैश्विक प्रकृति की है, लेकिन हमारी प्रतिक्रिया राष्ट्रीय स्वरूप की है । जलवायु परिवर्तन वैश्विक समस्या है, आतंकवाद वैश्विक समस्या है, महामारी वैश्विक समस्या है लेकिन इस पर हमारी प्रतिक्रिया राष्ट्रीय स्वरूप की है ।’’

उन्होंने कहा कि पिछले दो-ढाई वर्षो पर नजर डालें तो यह बात सामने आयेगी ।

विदेश मंत्री ने कहा कि किस देश ने राष्ट्रीय स्तर के दायरे में बात नहीं की ? जब तक हम इससे आगे नहीं बढ़ेंगे और अंतरराष्ट्रीय समन्वय एवं गठजोड़ की दिशा में नहीं सोचेंगे तब तक हम इस स्थिति से नहीं उबर सकेंगे ।

अपनी टिप्पणी में जयशंकर ने बड़े पैमाने पर रोजगार नुकसान, आर्थिक दबाव और लोगों की जीवनशैली में बदलाव के लिये मजबूर होने की स्थिति समेत महामारी के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है