लाइव न्यूज़ :

विश्व-स्तरीय हबीबगंज स्टेशन पर दिखेगी मध्यप्रदेश पर्यटन और संस्कृति की झलक : शुक्ला

By भाषा | Updated: November 10, 2021 23:22 IST

Open in App

भोपाल, 10 नवंबर मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने बुधवार को कहा कि विश्व-स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति की झलक दिखेगी।

शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार एवं प्रतीक्षालय में मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों, विशेषकर भोपाल शहर और भोपाल के आसपास जैसे भोजपुर मंदिर, साँची स्तूप, भीमबैठिका, बिड़ला मंदिर, सांकाश्यामजी, वीआईपी रोड, तवा डेम, जनजातीय संग्रहालय आदि स्थलों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि साथ ही मुख्य द्वार के अंदर दोनों ओर की दीवार पर भील, पिथोरा पेंटिंग्स एवं अन्य आर्ट इफेक्ट्स प्रदर्शित किए जायेंगे। जनजातीय शिल्प कला के रूप में पेपरमेशी से निर्मित जनजातीय मुखौटे को मुख्य द्वार के सामने की दीवार पर लगाया जाएगा।

शुक्ला ने कहा कि पर्यटन और पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों को फर्स्ट फ्लोर पर निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में ‘टूरिस्ट इंफॉर्मेशन लाउंज’ भी स्थापित करने और एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिये गये हैं। इससे यात्रियों और पर्यटकों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों की संपूर्ण जानकारी मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि इन्फॉर्मेशन लाउंज पर यात्रियों को पर्यटन और संस्कृति का लिटरेचर, लीफ़ लेट्स, ब्रॉशर, कॉफी टेबल बुक्स उपलब्ध होंगे। एलईडी स्क्रीन पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को डिस्प्ले किया जायेगा।

शुक्ला ने कहा कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विश्व-स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके सौंदर्यीकरण में रेलवे के साथ पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की भी अहम भूमिका होगी। यह सर्व सुविधायुक्त विश्व स्तरीय स्टेशन यात्रियों के लिए एक नज़ीर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा